Monday, October 19th, 2026

पटवारी सहित 50 कांग्रेसियों पर धारा 188 और 341 के तहत मामला दर्ज

इंदौर

 

एक बार फिर कांग्रेस नेताओं की मुसीबत बढ़ सकती है। शुक्रवार को तेजाजी नगर थाने क्षेत्र में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों द्वारा चौराहे के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किए जाने के मामले में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सदाशिव यादव, दौलत पटेल समेत करीब 50 कांग्रेसियों पर धारा 188 और धारा 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें, तीन महीने पहले भी पुलिस कंट्रोल रूम पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाले तीन विधायक, पार्षदों समेत 200 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था।

 

#मामला दर्ज

Source : Agency

पाठको की राय